ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश व अन्य राज्य

CM बोले- अर्जुन सिंह राजनीति के चाणक्य थे:एक मंच पर दिखे शिवराज और दिग्विजय; भोपाल में प्रतिमा का किया अनावरण

भोपाल में प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को एक ही मंच पर नजर आए। मौका था भोपाल में व्यापमं चौराहे पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण का। सीएम शिवराज ने प्रतिमा का अनावरण कर उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से भी सुनाए। उन्होंने कहा- कि स्व. अर्जुन सिंह राजनीति के चाणक्य थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में वे आए थे, जबकि वह बीजेपी का कार्यक्रम था। आजकल ऐसे मंचों पर जाना भी साहस का काम है।

पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण दो साल से टल रहा था। इसे लेकर भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने सरकार को अल्टीमेटम भी दिया था। त्रिपाठी ने 4 मार्च को इस प्रतिमा के अनावरण को ऐलान किया था। इसी बीच सरकार की ओर से 7 मार्च की तारीख तय कर दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मंच पर कन्याओं की पूजा कर उन्हें माला पहनाई। दिग्विजय सिंह ने भी पूजा कर कन्याओं को दक्षिणा दी।

कार्यक्रम में अर्जुन सिंह की बेटी वीणा सिंह ने मुख्यमंत्री से भारत भवन की उपलब्धि उनके पिता के नाम पर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कॉरिडोर में एक फोटो गैलरी भी उनके नाम करने की मांग की। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह के बेटे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button