ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
महाराष्ट्र

बिल्डिंग की चौथी मंजिल से अचानक ऑटो पर गिरा लोहे का पाइप,मां और बेटी की मौत

मुंबई । मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 11 मार्च को एक निर्माणधीन इमारत की चौथी मंजिल से अचानक एक लोहे की रॉड सीधा ऑटो रिक्शा पर गिर गई। उस समय ऑटो रिक्शा के अंदर मां और बेटी सवार थे, जिनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही जोगेश्वरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 11 शाम करीब 4.15 बजे हुई, जब 28 वर्षीय शमा बानो आसिफ शेख और उनकी 7 साल की बेटी आयत स्कूल से घर लौट रहे थें। तभी वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के साथ शल्यक अस्पताल के पास स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के एक निर्माणाधीन भवन की चौथी या पांचवीं मंजिल से एक भारी गोलाकार लोहे का पाइप ऑटो पर गिर गया।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर अस्पताल पहुंचाया, जहां मां को मृत घोषित कर दिया और बच्ची को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

दोनों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि मां और बेटी को शाम करीब पांच बजे अस्पताल लाया गया और उनकी मां को मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आई थीं और आंतरिक रक्तस्राव और कई फ्रैक्चर हुए थे। उसे अंधेरी में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया था।जोगेश्वरी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सतीश तवरे ने कहा कि वे लापरवाही का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पाइप किस मंजिल से गिरी थी और मौत के लिए कौन लोग जिम्मेदार है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मां-बेटी की जोड़ी जोगेश्वरी पूर्व के प्रताप नगर में रहती थी,जहां महिला का पति दर्जी का काम करता है।

 

Related Articles

Back to top button