बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएशन पास युवा कर सकते हैं आवेदन, जानें कब है अप्लाई करने की अंतिम तिथि

बैंकों में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए एक बढ़िया मौका आया है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेस डिपार्टमेंट में एक्वीजिशन ऑफिसर पदों पर इन दिनों बंपर भर्ती निकली है। यहां 500 पदों पर भर्ती की जानी है। ऐसे में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट, bankofbaroda.in पर कैरियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक यहां 500 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से 203 पद अनारक्षित हैं, जबकि 135 ओबीसी, 75 एससी, 37 एसटी और 50 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। साथ ही, एक्वीजिशन ऑफिसर की भर्ती संविदा के आधार पर देश भर के विभिन्न शहरों में की जानी है। इन शहरों में वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, बरेली, कानपुर, दिल्ली, पटना, आदि शामिल हैं।




