ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
व्यापार

सरकारी कर्मचारियों को आज बड़ा तोहफा देगी सरकार, DA Hike पर कुछ देर में होगा ऐलान, जानें कितना होगा फायदा?

नई दिल्ली।  लंबे समय से महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। आज यानी शुक्रवार को शाम 6ः30 बजे को कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान हो सकता है।

 आज शाम को होने वाली इस बैठक में महंगाई भत्ते पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। आपको बता दें कि फिलहाल कर्मचारियों को अभी 38 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है। आज होने कैबिनेट की बैठक में अगर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है, तो 42 प्रतिशत बढ़ सकता है और इसे एक जनवरी से लागू किए जाना है।

फिलहाल अभी यह साफ नहीं है कि बढ़ा हुआ डीए और एर‍ियर मार्च की सैलरी में दिया जाएगा या नहीं। सूत्रों का दावा है कि सरकार मार्च से बढ़ा हुआ डीए देगी, लेक‍िन जनवरी और फरवरी के एर‍ियर को अप्रैल महीने में द‍िया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button