ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
लाइफ स्टाइल

इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं, तो अप्लाई करें ये घरेलू फेस मास्क

नई दिल्ली। गर्मियों में त्वचा की विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है। दरअसल, इस मौसम में धूप, गंदगी और आसपास का प्रदूषण आपकी त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं, जिससे मुहांसे, सनबर्न, टैनिंग और बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में त्वचा को निखारने के लिए घरेलू फेस मास्क का भी सहारा ले सकती हैं। वैसे मार्केट में स्किन के लिए कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन आप घरेलू उपायों की मदद से भी चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

शहद और गुलाब जल

शहद और दही दोनों का त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। ये त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और इसे नई चमक देते हैं।इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच शहद, पानी और गुलाब जल मिलाएं। अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं और इसे लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिर में इसे पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

घरेलू फेस पैक के लिए मुल्तानी मिट्टी सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री में से एक है। बस इसे थोड़े से गुलाब जल में मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे तब तक लगा रहने दें जब तक पैक सूख न जाए। फिर पानी से धो लें।

टमाटर, नींबू का रस और दही

इसे बनाने के लिए एक टमाटर को कद्दूकस कर लें और उसमें थोड़ा सा दही और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करें। 10 मिनट के बाद पानी से धो लें। गर्मियों में त्वचा को चमकदार बनाने के लिए इस फेस पैक का जरूर इस्तेमाल करें। टमाटर नेचुरल ब्लीचिंग का काम करता है। इसके अलावा, नींबू त्वचा एक्सफोलिएट प्रभाव डालता है।

ओट्स और बादाम

बादाम विटामिन ई से भरपूर होता है, यह त्वचा को मुलायम बनाने में मददगार है तो वहीं ओट्स नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है। इसे बनाने के लिए लगभग 10 बादाम को रात भर के लिए भिगो दें और उन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच ओट्स और दही मिलाएं। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार यानी शुष्क त्वचा के लिए शहद और तैलीय त्वचा के लिए गुलाब जल मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं, लगभग 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

शहद और खीरे का पैक

खीरा सेहत के साथ स्किन के लिए भी बहुत ही गुणकारी माना जाता है। यह त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए खीरे को कद्दूकस कर लें, इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाएं। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं, करीब 10 मिनट बाद साफ कर लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button