ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
खेल

दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत की जगह लेंगे अभिषेक पोरेल, अभ्यास मैचों में किया प्रभावित

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने चोटिल ऋषभ पंत की जगह बंगाल के विकेटकीपर बल्‍लेबाज़ अभिषेक पोरेल को टीम में चुना है। इनका चयन दिल्‍ली में लगे एक सप्‍ताह के कैंप में हुए अभ्‍यास मैचों से हुआ है। दिल्‍ली के डायरेक्‍टर ऑफ़ क्रिकेट सौरव गांगुली और प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग की उन पर पिछले एक सप्‍ताह से नज़र थी। अभ्यास मैचों में उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें चुना गया। वैसे पोरेल के अभी भी बैकअप विकेटकीपर होने की संभावना है, क्‍योंकि फ़्रैंचाइज़ी के पास इस रोल के सरफ़राज़ ख़ान पहले से ही मौजूद है। दिल्‍ली को अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के ख़‍िलाफ़ एक अप्रैल को खेलना है।

कौन है अभिषेक पोरेल?

अभिषेक पोरेल बंगाल के लिए खेलते हैं और उन्हें एक उभरती हुई प्रतिभा के रूप में देखा जा रहा है। दिल्‍ली ने पोरेल के बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट सीज़न में उनके प्रदर्शन को देखते हुए लिया है, जहां उन्‍होंने ग्‍लव्‍स से तो उम्‍दा प्रदर्शन किया, लेकिन बल्‍ले से बड़े स्‍कोर नहीं बना पाए। सैयद मुश्‍ताक़ अली ट्रॉफ़ी के तीन मैचों में उनके नाम 22 रन हैं, ज‍िसमें एक मैच में उन्‍होंने नाबाद 20 रन बनाए थे। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्‍होंने 26 पारियों में छह अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें 73 रन सर्वश्रेष्‍ठ है।

सरफराज से मुकाबला

पिछले साल नवंबर में मुंबई को सैयद मुश्‍ताक़ अली ट्रॉफ़ी ख़‍िताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले सरफ़राज को दिल्‍ली ने पिछले साल 20 लाख बेस प्राइज में लिया था। उन्‍होंने छह मैच खेले और 91 रन बनाए, जहां नाबाद 36 रनों की सर्वश्रेष्‍ठ पारी शामिल है। पिछले तीन सीज़न से सरफ़राज़ घरेलू क्रिकेट में ज़बरदस्‍त फ़ॉर्म में हैं। साथ ही वह उन दो खिलाड़‍ियों में शामिल हैं जिन्‍होंने रणज़ी ट्रॉफ़ी में दो बार 900 से अधिक रन बनाए हैं। इस बार भी उन्‍होंने छह पारियों में 556 रन बनाए। दिसंबर में जब पंत कार एक्‍सीडेंट में चोटिल हुए, तब से ही सरफ़राज़ को फ़्रैंचाइज़ी ने विकेटकीपिंग के रोल के लिए तैयार रहने को कह दिया था। मुश्‍ताक़ अली ट्रॉफ़ी में मुंबई के लिए वह यह रोल निभाते आए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के पास विकल्प

वैसे, दिल्‍ली के पास पोरेल के अलावा एक और विकेटकीपर, इंग्‍लैंड के फ़‍िल साल्‍ट हैं जिन्‍हें इस साल दो करोड़ में लिया गया था। उनके पास 180 टी20 मैचों की अनुभव है, जहां उन्‍होंने शीर्ष क्रम पर 9.79 के स्‍ट्राइक रेट से 4118 रन बनाए हैं। दरअसल दिल्ली को मिडिल ऑर्डर में एक बल्लेबाज की जरुरत है, तो विकेटकीपिंग भी कर सके। टीम के पास शीर्ष तीन बल्‍लेबाज़ डेविड वॉर्नर, पृथ्‍वी शॉ और मिचेल मार्श हैं। जिसके बाद एक मध्‍य क्रम का विकेटकीपर चाहिए। इस पोजिशन पर सरफ़राज़ सबसे उपयुक्त दिख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button