ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

24 घंटों में कोरोना के 3095 नए केस 15208 हुए एक्टिव मरीजों की संख्या

देश में कोरोना महामारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,095 नए केस दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 15000 पार हो गया है। 15208 मरीजों का इलाज देश के विभिन्न शहरों में चल रहा है।

दिल्ली और मुंबई के साथ ही केरल में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक की थी और तैयारियों का जायजा लिया था। केजरीवाल आज भी बैठक करेंगे। वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि देश में लगभग छह महीने बाद एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 3,016 नए मामले सामने आए हैं। पिछले साल दो अक्टूबर को कोरोना के 3,375 मामले दर्ज किए गए थे।

गुरुवार को सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 13,509 हो गई थी। दैनिक सकारात्मक दर 2.73 हो गई है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.71 प्रतिशत है। गुरुवार को कोरोना से 14 लोगों (केरल से आठ, महाराष्ट्र से तीन, दिल्ली से दो, हिमाचल प्रदेश से एक) की मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button