ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
व्यापार

92 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर जानिए घरेलू रसोई गैस के दाम

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस दामों की समीक्षा करती है। ताजा खबर यह है कि अप्रैल के पहले दिन कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर (19 KG) को लेकर बड़ी राहत मिली है।

1 अप्रैल को व्यावसायिक रसोई गैस की कीमतों में 92 रुपये की कटौती की गई है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतब 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के रेट पिछले महीने की तरह ही हैं। पिछले महीने केंद्र ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

इसी तरह, सरकार ने मार्च में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपये की बढ़ोतरी की थी और अब शनिवार को 92 रुपये की कटौती की गई है।

Prices of Indane gas cylinder (19 kg)

  • दिल्ली: ₹2028 प्रति सिलेंडर
  • कोलकाता: ₹2132 प्रति सिलेंडर
  • मुंबई: ₹1980 प्रति सिलेंडर
  • चेन्नई: ₹2192.50 प्रति सिलेंडर

Prices of domestic gas cylinders (14.2 kg)

  • श्रीनगर: ₹1,219 प्रति सिलेंडर
  • दिल्ली: 1,103 प्रति सिलेंडर
  • पटना: 1,202 प्रति सिलेंडर
  • लेह: 1,340 प्रति सिलेंडर
  • आइजोल: 1255 प्रति सिलेंडर
  • अंडमान: 1179 प्रति सिलेंडर
  • अहमदाबाद: 1110 प्रति सिलेंडर
  • भोपाल: 1118.5 प्रति सिलेंडर
  • जयपुर: 1116.5 प्रति सिलेंडर
  • बैंगलोर: 1115.5 प्रति सिलेंडर
  • मुंबई: 1112.5 प्रति सिलेंडर
  • कन्याकुमारी: 1187 प्रति सिलेंडर
  • रांची: 1160.5 प्रति सिलेंडर
  • शिमला: 1147.5 प्रति सिलेंडर
  • डिब्रूगढ़: 1145 प्रति सिलेंडर
  • लखनऊ: 1140.5 प्रति सिलेंडर
  • उदयपुर: 1132.5 प्रति सिलेंडर
  • इंदौर: 1131 प्रति सिलेंडर
  • कोलकाता: 1129 प्रति सिलेंडर
  • देहरादून: 1122 प्रति सिलेंडर
  • विशाखापत्तनम: 1111 प्रति सिलेंडर
  • चेन्नई: 1118.5 प्रति सिलेंडर
  • आगरा: 1115.5 प्रति सिलेंडर
  • चंडीगढ़: 1112.5 प्रति सिलेंडर

नैनीताल में आज से माल रोड में एंट्री, पास भी महंगा

उत्तराखंड की सरोवर नगरी में शनिवार पहली अप्रैल से पर्यटकों की एंट्री महंगी हो जाएगी। पहली अप्रैल से माल रोड में वाहन से एंट्री करने पर लेकब्रिज चुंगी के रूप वाहन स्वामी/चालक को 110 रुपये चुकाने होंगे। पालिका ने अब तक चली आ रही टाइमिग व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब तक सुबह से अपराह्न तीन बजे तक प्रति वाहन लेकब्रिज शुल्क 50 रुपये प्रति वाहन तथा अपराह्न तीन बजे से रात तक सौ रुपये देय था।

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि अब हर वाहन से 110 रुपये चुंगी वसूली जाएगी। पालिका ने लेकब्रिज चुंगी के टैक्सी पास व प्राइवेट वाहन पास का मासिक शुल्क भी बढ़ा दिया है, जो पहली अप्रैल से लागू होगा। अब टैक्सी वाहन पास दो हजार रुपये जबकि निजी वाहन पास आठ सौ रुपये तय किया गया है। अब तक निजी वाहन का 575 रुपये व टैक्सी डेढ़ हजार रुपये जीएसटी अलग से था।

Related Articles

Back to top button