ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
व्यापार

वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी, इस बैंक ने स्पेशल एफडी की बढ़ाई अंतिम तारीख; मिल रहा तगड़ा ब्याज

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल एफडी स्कीम ‘आईसीआईसीआईसी बैंक गोल्डन ईयर एफडी’ की अंतिम तारीख को छह महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब बैंक के ग्राहक 31 अक्टूबर, 2023 तक इस स्पेशल एफडी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इससे पहले ये एफडी स्कीम शुक्रवार को खत्म हो रही थी।

ICICI Bank Golden Years FD पर ब्याज

आईसीआईसीआईसी बैंक गोल्डन ईयर एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य एफडी की तुलना में अधिक ब्याज दिया जाता है। मौजूदा समय में इस स्पेशल एफडी पर 5 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

ICICI Bank Golden Years FD की खास बातें

  • इस एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली 0.50 प्रतिशत ब्याज दर के अतिरिक्त सीमित समय के लिए 0.10 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है।
  • अतिरिक्त ब्याज दर नई एफडी के साथ रिन्यू पर दिया जा रहा है।
  • इस स्कीम में दो करोड़ रुपये से कम की एफडी ही करा सकते हैं।
  • आईसीआईसीआईसी बैंक गोल्डन ईयर एफडी की अवधि 5 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक हो सकती है।

अवधि पूरी होने से पहले निकाल सकते हैं पैसे

एफडी कराने के बाद अगर आपको पैसों की जरूरत होती है, तो फिर आप इस एफडी में 5 साल एक दिन के बाद बिना किसी चार्ज के अवधि पूरी होने से पहले पैसे निकाल सकते हैं। अगर आप पांच साल से पहले पैसे निकालते हैं, तो आपको एक प्रतिशत की पेनल्टी देनी होगी।

कैसे उठा सकते हैं फायदा

अगर आप इस स्पेशल स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप बैंक के इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म से एफडी करा सकते हैं या फिर आप अपनी नजदीकी आईसीआईसीआई बैंक शाखा भी जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button