ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म एक-दो दिनों में जारी होगी लिस्ट

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर उम्मीदवारों की अंतिम सूची तय करने का काम जारी है। रविवार को दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई, जिसमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श के लिए हुई इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीईसी के अन्य सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

क्या हुआ फैसला?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में तय किया गया कि बीजेपी तकरीबन 90 के आसपास विधायकों को फिर से टिकट देगी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बीजेपी ज्यादातर सिटिंग विधायकों को टिकट देनेवाली हैै। वैसे इस बारे में आधिकारिक घोषणा एक-दो दिनों में होनी है। आपको बता दें कि कर्नाटक में फिर से सत्ता में आने का प्रयास कर रही बीजेपी ने 224 सीट में से कम से कम 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

#WATCH | We discussed the overall list for the Karnataka elections and probably we will sit again tomorrow and the list will be announced tomorrow or the day after. I am contesting from the Shiggaon constituency: Karnataka CM Basvaraj Bommai after the CEC meeting pic.twitter.com/BxmmzgNZO0

— ANI (@ANI) April 9, 2023

कांग्रेस की तैयारी

रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर भी कर्नाटक चुनाव को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हुए। विपक्षी दल कांग्रेस ने भी कर्नाटक में सत्ता में वापसी का भरोसा जताया है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस और जद (एस) ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची की घोषणा कर दी है। इनकी अंतिम सूची का इंतजार है। चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए कर्नाटक इकाई के नए कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की है। रविवार को बी.एन चंद्रप्पा को राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं केशवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं।

कई दलों ने जारी की लिस्ट

कर्नाटक में छोटे दल जैसे कर्नाटक राष्ट्र समिति, आम आदमी पार्टी (आप), ऑल इंडिया मजलिस-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने भी अपनी-अपनी पहली और दूसरी सूची जारी दी है। कांग्रेस ने कुल 224 सीटों में से 166 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि जद (एस) ने 93 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और और 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button