ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

लड़कों को लुभा रहा टीशर्ट के ऊपर ओपन शर्ट का ट्रैंड

ग्वालियर। गर्मी शुरू होते ही शहर के युवाओं का कपड़ों की खरीदी का ट्रेंड भी बदल गया है। युवा समर कलेक्शन के नाम पर पाश्चात्य परिधानों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बाजार में सीजन के हिसाब से कपड़े खरीदने के लिए भीड़ भी बढ़ रही है। वहीं शहर के बड़े-बड़े शोरूम भी आकर्षक छूट देकर युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। फैब्रिक में काटन और खादी के कपड़ों की मांग गर्मियों में बढ़ रही है साथ ही कंट्रास्ट एसेसरीज के साथ कपड़े बनवाए जा रहे हैं, ताकि पहनने में आरामदायक हों और लुक को भी आकर्षक बनाएं। हालांकि इसके अलावा काटन की टीशर्ट भी काफी चलन में है। बता दें कि इसके साथ युवा अधिकतर डेनिम जींस पहन रहे हैं।

फैब्रिक में काटन और खादी की मांग ज्यादा

फैशन डिजाइनर प्रतिमा शर्मा ने बताया कि गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फैब्रिक काटन और खादी है। काटन का कपड़ा बेहद पतला होता है और पसीना भी सोखता है, जिससे गर्मियों में लोग इसे पहनना अधिक पसंद करते हैं। वहीं खादी पसीने को सोखकर शरीर को ठंडक देता है। इसलिए इस मौसम में इन दोनों फेब्रिक के कपड़ों की मांग सबसे ज्यादा रहती है।

लड़कों को लुभा रहा टीशर्ट के ऊपर ओपन शर्ट

राउंड नेक टीशर्ट के ऊपर ओपन शर्ट इन दिनों युवाओं में काफी पसंद की जा रहा है। फैब्रिक सिर्फ काटन ही पसंद आ रहा है, और अगर कलर कोंबिनेशन की बात करें तो डार्क कलर का टीशर्ट और लाइट कलर की प्रिंटेड ओपन शर्ट युवा अधिक खरीद रहे हैं। इसके साथ डेनिम जींस और कैफरी दोंनो ही पहने जा रहे हैं।

डेनिम जींस का भी जबरदस्त क्रेज

डार्क कलर की प्लेन डेनिम जींस का क्रेज इन दिनों शहर के युवा लड़के खास तौर पर पहने हुए दिख जाएंगे। इसके साथ ही टीशर्ट और शर्ट दोनों ही पहनी जा रही हैं। अब जींस केवल पहनने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये कैजुअल और पार्टी हर तरह के वोकेशन में आपको स्टायलिश लुक देने के काम आ रही हैं। वहीं कई ऐसी ब्रांडेड जींस होती हैं, जिनका हाई फैब्रिक क्वालिटी इन्हें ज्यादा ड्यूरेबल बनाती है।

किसके कितने दाम:

कपड़ा – कीमत (रुपयों में)

जीन्स – 2999-3999

टीशर्ट – 999-2499

टीशर्ट-शर्ट – 2499 से शुरू

Related Articles

Back to top button