ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
लाइफ स्टाइल

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये चीज़ें, सुबह खाली पेट करें सेवन

नई दिल्ली। बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर में इन्सुलिन की कमी हो जाती है। जिससे ब्लड शुगर बढ़ जाता है। ऐसे में  मरीजों को अपना ब्लड शुगर कंट्रोल रखना चाहिए। क्योंकि रक्त शर्करा का बढ़ना रोगी के लिए जानलेवा हो सकता है।

अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो अपनी डाइट का विशेष रूप से ख्याल रखें। आप जो कुछ भी खाते हैं, उसका सीधा असर ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। ऐसे में खाने में उन चीज़ों को शामिल करें, जिससे आपका शुगर लेवल समान्य रहे। ऐसे में आप सुबह के समय खाली पेट कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं, जो फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

मेथी का पानी

मेथी डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके बीजों में अमीनो एसिड होता है, जो रक्त में मौजूद शुगर को तोड़ने और उसके स्तर को कम करने में मदद करता है। इससे मरीजों को फायदा मिल सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में मेथी के दानों को भिगो लें और सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें और मेथी दानों को भी खा सकते हैं।

दालचीनी का पानी

दालचीनी में कई गुण पाए जाते हैं। जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ हो सकते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए दालचीनी का पानी कारगर उपाय हो सकता है। इसके लिए पानी में दालचीनी के टुकड़े मिला दें, अगले दिन सुबह में इसका सेवन कर सकते हैं।

भीगे हुए मेवे

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, सुबह खाली पेट भीगे हुए मेवे का सेवन कर सकते हैं। मेवे पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। रात में मुठ्ठीभर अखरोट या बादाम भिगोकर रख दें। सुबह इसे खाली पेट खाएं । इससे आपका पाचन भी बेहतर होगा।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button