ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
खेल

MS Dhoni को लेकर बड़ी बात कह गए Sanju Samson, फैन्स को बेहद रास आएगा RR के कप्तान का दिल छू लेने वाला बयान

नई दिल्ली। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने हाल ही में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को रोमांचक मैच में 3 रन से मात दी। 15 साल बाद संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान को चेपॉक ग्राउंड पर जीत नसीब हुई है। जीत भले ही रजवाड़ों के हाथ लगी हो, लेकिन एमएस धोनी की तूफानी बैटिंग देखने का घरेलू फैन्स का सपना भी साकार हो गया।

माही ने चेपॉक में अपनी बल्लेबाजी से जमकर गदर काटा और महज 17 गेंदों में 32 रन कूटे। संदीप शर्मा की अच्छी किस्मत कह लीजिए या फिर सीएसके का बुरा लक, क्योंकि चेन्नई और जीत के बीच महज एक बड़े शॉट की दूरी थी, जो धोनी आखिरी गेंद पर लगाने में नाकाम रहे।

बॉलर्स को दिया कप्तान सैमसन ने जीत का श्रेय

राजस्थान को इस सीजन की तीसरी जीत दिलाने वाले कप्तान संजू सैमसन टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा, “आपको खिलाड़ियों को क्रेडिट देना ही होगा। गेंदबाज आखिरी समय पर खुद को कूल रखने में कामयाब रहे और उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। हमने कुछ शानदार कैच भी लपके। मेरी चेपॉक के मैदान पर अच्छी यादें नहीं रही हैं और मैं यहां कभी नहीं जीता हूं इस वजह से आज टीम को जीत दिलाना चाहता था।”

पावरप्ले में गेंदबाजों ने किया बढ़िया काम

सैमसन ने आगे कहा, “बॉल ग्रीप कर रही थी और इस वजह से हम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर एडम जंपा को लेकर आए। हमारे लिए पावरप्ले काफी अच्छा रहा और हम रुतुराज का विकेट लेने में भी सफल रहे। हमारा प्लान पावरप्ले में कम से कम रन देना था, क्योंकि उसके बाद का काम करने के लिए हमारे पास स्पिनर्स मौजूद थे।”

संजू ने की धोनी की जमकर तारीफ

संजू सैमसन ने आखिरी दो ओवरों में धोनी द्वारा की गई तूफानी बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “आखिरी दो ओवर काफी तनाव से भरे हुए थे। मैं गेम को डीप में ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब धोनी क्रीज पर हों, तो आप बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। आपको इस चीज के लिए उनका सम्मान करना ही होगा और हम सबको पता कि वह क्या कर सकते हैं। उनके (धोनी) खिलाफ कुछ भी काम नहीं आता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button