ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

फ्रंट सीट पर आए शरद पवार राहुल गांधी को दी यह बड़ी सलाह बदल सकते हैं समीकरण

सभी विपक्षी दल मंथन कर रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा का सामना कैसे किया जाए? नीतीश कुमार जैसे कुछ नेता सभी दलों को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ पुख्ता निकलकर नहीं आया है। ताजा खबर एनसीपी मुखिया शरद पवार के खेमे से है।

चर्चा है कि शरद पवार ने राहुल गांधी को एक अहम सलाह ही है। यदि कांग्रेस और राहुल गांधी इस पर राजी हो जाते हैं तो सीन बदल सकता है। पवार ने राहुल गांधी से कहा है कि वे ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे से जाकर मुलाकात करें। इसके बाद माना जा रहा है कि राहुल जल्द मुंबई आ सकते हैं।

यदि ऐसा होता है और खासतौर पर कांग्रेस और टीएमसी के बीच बर्फ पिघलती है तो भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता को बड़ा बल मिलेगा। वहीं उद्धव ठाकरे के सामने राहुल गांधी को सावरकर के मुद्दे से पीछे हटना होगा।

यूं एक्टिव हुए पवार

  • पवार ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू दिया, जिसमें कही बातें विपक्ष की आगे की रणनीति के लिए अहम साबित हो सकती हैं।
  • पवार ने कहा कि अडाणी पर जेपीसी की मांग नहीं होना चाहिए, यह मामला कोर्ट में लड़ा जाए। वहीं पीएम मोदी की शिक्षा और सावरकर पर भी राहुल को चुप रहना चाहिए।
  • इसके बजाए आम आदमी से जुड़े बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को उठाया जाना चाहिए। शरद पवार एक्टिव होते हैं और आगे आते हैं तो किसी विपक्षी दल को आपत्ति नहीं होगी।
  • इसके बाद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पवार की मुलाकात हुई और सभी ने कहा कि हम सब एक हैं।
  • शरद पवार के संकेत साफ है कि कांग्रेस पीछे हो जाए और क्षेत्रीय दलों को आगे आने दे।

Related Articles

Back to top button