ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
उत्तरप्रदेश

ढाई लाख के इनामी शूटर साबिर के भाई का शव मिला, शरीर पर चोट के कई निशान…

उमेश हत्याकांड | उमेश हत्याकांड में नामजद ढाई लाख रुपये के इनामी शूटर साबिर के भाई जाबिर का बृहस्पतिवार को गंगा में उतराया शव मिलने से सनसनी मच गई। वह उमेश पाल की हत्या की घटना के दिन से ही फरार ता। शव की शिनाख्त उसकी बहन ने की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस ने अपने पंचनामा में उसके शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान नहीं दर्शाया है।

बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव गंगा किनारे कछार में पड़े होने की जानकारी कोखराज पुलिस को मिली। कुछ देर में ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान लोहरा (बलीपुर) गांव की गुड़िया पत्नी अकरम ने शव की शिनाख्त अपने भाई जाकिर (50) के रूप में की।

जाकिर प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली क्षेत्र के मरियाडीह गांव का रहने वाला था। 10 साल पहले उसकी पत्नी ने आग लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में जाकिर को जेल जाना पड़ा था। कुछ दिन पहले ही जाकिर जेल से छूटकर घर आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक चार से पांच दिन पुराने शव में कीड़े पड़ चुके थे। मौत की वजहों को लेकर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।

शूटर साबिर का भाई था जाकिर

मंझनपुर। 24 फरवरी को उमेश पाल की गोली-बम मारकर हुई हत्या की घटना के बाद से ही जाकिर के फरार होने की बात कही जा रही है। उमेश हत्याकांड के बाद घर से उसके गायब होने और गंगा के कछार में शव मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। जाकिर की बहन गुड़िया ने बताया कि उसका भाई घर (लोहरा) आया था। इसके बाद से वह लापता हो गया।

अभी इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। शव की पहचान हो चुकी है। लाश चार से पांच दिन पहले की है। तमाम बातें सामने आ रहीं हैं। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button