ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

राघवी के लापता युवक का शव पिंग्लेश्वर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर मिला

उज्जैन । राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा खजुरिया में रहने वाले लापता युवक का शव गुरुवार रात को पिंगलेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप पटरी पर मिला है। मृतक के स्वजन ने गांव के ही एक व्यक्ति पर युवक को धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मृतक का गांव के एक व्यक्ति की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर धमकी दी गई थी। पंवासा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को पिंगलेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप पटरी पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की थी। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त शुभम राठौड़ निवासी खेड़ा खजुरिया के रूप में हुई थी।

मृतक 26 मार्च को अपनी मां सुनीता तथा बहन पूजा को काम से उज्जैन जाने का कहकर निकला था लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। मां सुनीता ने शुभम को फोन लगाया तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था। जिस पर उसने राघवी पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज की थी। मृतक के मौसा गोविंद सिंह ने बताया कि गुरुवार रात शाम करीब 4 बजे उन्हें इंटरनेट मीडिया वाट्सएप पर शुभम का मैसेज मिला था कि वह दुनिया छोड़कर जा रहा है। इसके बाद उसका शव मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर वह उज्जैन पहुंचे थे।

प्रेम प्रसंग को लेकर दी थी धमकी

मृतक के मौसा ने बताया कि शुभम का गांव के ही एक व्यक्ति की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर उसे धमकी दी गई थी कि वह गांव में नजर नहीं आना चाहिए। जिसके बाद से वह काफी तनाव में था। मामले को लेकर पंवासा पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। वहीं उसके स्वजन से पूछताछ व बयान दर्ज करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button