देश
अमृतपाल की पत्नी अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में लंदन भागने की फिराक में थी

भगौड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को पंजाब पुलिस ने अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया है। किरणदीप कौर लंदन जाने की फिराक में थी। उससे पूछताछ की जा रही है। पंजाब पुलिस को अब भी अमृतपाल सिंह की तलाश है।
अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर एनआरआई है। 28 साल की किरणदीप की शादी अमृतपाल से इसी साल 10 फरवरी को हुई थी।
किरणदीप कौर की फ्लाइट का समय 1.30 बजे था। वह 11.30 पर एयरपोर्ट पहुंची थी। किरणदीप कौर अलगाववादी संगठन बब्बर खालसा के संपर्क में थी। 2020 में यूके में पुलिस की रडार आ गई थी।

