ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर करें बिजली सुधार कार्य- एमडी

जबलपुर। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने लाइनमेनों के लिए सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। इसके लिए कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी ने फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिजली सुधार कार्य पर जाने के पहले प्रत्येक लाइनमेन को सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जावे तथा पुराने या खराब हो चुके टूलकिट के स्थान पर नया टूलकिट उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने लाइनमेनों से भी अपील की है कि वे टूल किट के साथ ही अपने दायित्वों का निर्वहन करें और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। कंपनी क्षेत्र के जबलपुर, सागर, रीवा एवं शहडोल रीजन में लाइनमेनों की सुरक्षा के लिए 525 नए टूल किट आबंटित किए गए हैं जिसमें प्रत्येक सर्किल को 25-25 टूल किट उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक टूल किट में हैंड ग्लब्ज, हेलमेट, झूला, प्लायर, टेस्टर, कटर तथा पाना जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों को शामिल किया गया हैं ताकि लाइन कर्मचारियों को करंट एवं अन्य दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखा जा सके। इस दौरान नगर संभाग दक्षिण के लाइन कर्मियों को टूल किट का वितरण किया गया। कार्यपालन यंत्री नवनीत राठौर ने लाइन कर्मियों को सामग्री दी और कहा कि बिना सुरक्षा उपकरण के लिए बिजली के कार्य न करें।

सुरक्षा में लापरवाही से होती है दुर्घटनाएंः

दरअसल बिजली कर्मियों को टूल किट मिलने के बाद भी कई कर्मचारी इसका उपयोग करने में लापरवाही बरतते हैं जिसका नतीजा बिजली दुर्घटना होती है। पोल पर बिजली का काम करते वक्त सिर पर हेलमेट, सुरक्षा दस्ताने आदि उपकरण का सहीं तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसे में करंट लगने की संभावना बन जाती है। कई बार तो पोल से नीचे गिरने की वजह से सिर में गंभीर चोट लगने से मौत तक हो जाती है। बिजली अधिकारी भी इस संबंध में लाइनमेनों को लगातार सचेत करते रहते हैं। वहीं बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियो को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे बिजली कार्य व सुधार कार्य के दौरान सुक्षा नियमों का खास तौर पर पालन कराएं।

Related Articles

Back to top button