ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

अलग-अलग इलाकों में दो सूने घरों में चोरों ने लगाई सेंध

भोपाल। टीटीनगर में रहने वाले बीएसएनएल के सेवानिवृत्त अधिकारी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर 40 हजार रुपये नकद और सोना-चांदी के जेवरात समेत करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। वे करीब पांच महीने पहले बेटे के पास पुणे चले गए थे। वापस लौटे तो घटना का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी तरह से अवधपुरी इलाके में एक आइटी इंजीनियर के मकान को चोरों ने निशाना बनाकर नकद, जेवर व अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआइआर दर्ज करने के बाद अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक एसएस राऊत (78) बीएसएनएल के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और शास्त्री नगर जवाहर चौक पर रहते हैं। वह 22 अक्टूबर 2022 को अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए बेटे के पास पुणे चले गए थे। तीन अप्रैल को वापस लौटे, तब उनको इस चोरी का पता चला। उधर, नितेश कुमार झारिया (34) वेदवती कालोनी बीडीए अवधपुरी में रहते हैं। पिछले महीने की तीन तारीख को वह परिवार के साथ कटनी में स्‍थित अपने गांव चले गए थे। एक महीने बाद वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे सोना-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद समेत एक लाख का सामान चोरी हो चुका था।

Related Articles

Back to top button