ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

राहुल गांधी के खिलाफ एक और मानहानि का मुकदमा इस बार आरएसएस-कौरव टिप्पणी पर केस

पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज किया गया है। इस बार इस साल जनवरी में उनकी भारत जोड़ी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ उनकी टिप्पणी पर केस दर्ज हुआ है। उत्तराखंड के हरिद्वार कोर्ट में RSS कार्यकर्ता कमल भदौरिया की शिकायत पर वकील अरुण भदौरिया ने केस दर्ज कराया था। 9 जनवरी, 2023 को हरियाणा के अंबाला में भारत जोड़ो यात्रा के बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस के सदस्य “21वीं सदी के कौरव” हैं। राहुल ने कहा, “कौरव कौन थे? मैं आपको सबसे पहले 21वीं सदी के कौरवों के बारे में बताऊंगा। वे खाकी हाफ पैंट पहनते हैं, हाथ में लाठी और शाखा रखते हैं। भारत के 2-3 अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं।” मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को कोर्ट में होगी।

Related Articles

Back to top button