ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
विदेश

अमेरिका कोविड उत्पत्ति के बारे में खुफिया जानकारी करेगा सार्वजनिक, US हाऊस ने दी मंजूरी

न्यूयार्कः प्रतिनिधि सभा ने कोविड-19 की उत्पत्ति के बारे में अमेरिकी खुफिया जानकारी सार्वजनिक करने के लिए शुक्रवार को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी। सदन में दोनों दलों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इस घातक महामारी की शुरुआत के तीन साल पूरा हो चुके हैं। सदन ने इस प्रस्ताव को शून्य के मुकाबले 419 मतों से मंजूरी दी। अब इसे राष्ट्रपति जो बाइडेन के पास भेजा जाएगा ताकि इसे कानून का रूप मिल सके।

इस प्रस्ताव पर हुई चर्चा संक्षिप्त और इस विषय पर केंद्रित रही कि अमेरिकी लोग जानना चाहते हैं कि घातक वायरस कैसे शुरू हुआ और भविष्य में ऐसे प्रकोपों ​​को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। सदन की एक समिति के अध्यक्ष माइकल टर्नर ने कहा, “अमेरिकी जनता को कोविड महामारी संबंधी हर पहलू की जानकारी का हक है।” विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मार्च 2020 में इसे महामारी घोषित किया था।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों में इस बात को लेकर मतभेद है कि इसकी उत्पत्ति प्रयोगशाला में रिसाव से हुई या जानवरों से वायरस फैला। कई विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति का असली कारण का पता कई वर्षों तक नहीं चल सकेगा। इस बीमारी के कारण अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button