ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मुख्य समाचार

31 मई को भोपाल आएंगे.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , MP को देंगे ₹1300 करोड़ की सौगात, ‘सिंदूरी’ थीम पर सजा भोपाल

मध्यप्रदेश के लिए 31 मई का दिन सौगातों से भरा रहेगा. इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल (Bhopal) के जम्बूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री मोदी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे. पीएम मोदी 483 करोड़ से बने 1271 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की पहली किश्त का अंतरण भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं पीएम के कार्यक्रम में क्या-क्या शामिल है?महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन प्रधानमंत्री मोदी इस महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी करेंगे. इसके साथ ही आदिवासी, लोक एवं पारंपरिक कलाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कलाकर को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. प्रधानमंत्री इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई के सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे.इंदौर मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे. यह 6 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर मेट्रो यलो लाइन का हिस्सा है जिसमें 5 स्टेशन शामिल हैं. देश के स्वच्छतम शहर इंदौर को एक आधुनिक, प्रदूषण-मुक्त और तेज यातायात सुविधा से सुसज्जित करेगा. PM Modi भोपाल से MP को देंगे ₹1300 करोड़ की सौगात, अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का ऐसा है प्रोग्राम PM Modi Bhopal Visit: सीएम मोहन यादव ने कहा कि "31 मई, 2025 को मध्यप्रदेश सामाजिक, सांस्कृतिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नए युग में प्रवेश करेगा. यह दिन देवी अहिल्याबाई की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री . मोदी के मार्गदर्शन में विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की एक भव्य झलक प्रस्तुत करेगा. सम्मेलन से प्रदेश की लगभग 2 लाख नारी शक्ति की सहभागिता होगी." भोपाल से MP को देंगे ₹1300 करोड़ की सौगात, अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का ऐसा है प्रोग्राम PM Modi Bhopal Visit: भोपाल से पीएम मोदी MP को देंगे ये सौगात PM Modi Bhopal Visit: मध्यप्रदेश के लिए 31 मई का दिन सौगातों से भरा रहेगा. इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल (Bhopal) के जम्बूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री मोदी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे. पीएम मोदी 483 करोड़ से बने 1271 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की पहली किश्त का अंतरण भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं पीएम के कार्यक्रम में क्या-क्या शामिल है? महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन प्रधानमंत्री मोदी इस महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी करेंगे. इसके साथ ही आदिवासी, लोक एवं पारंपरिक कलाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कलाकर को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. प्रधानमंत्री इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई के सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे. इंदौर मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे. यह 6 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर मेट्रो यलो लाइन का हिस्सा है जिसमें 5 स्टेशन शामिल हैं. देश के स्वच्छतम शहर इंदौर को एक आधुनिक, प्रदूषण-मुक्त और तेज यातायात सुविधा से सुसज्जित करेगा. दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी दतिया एवं सतना में नवनिर्मित एयरपोर्ट्स का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. दतिया एयरपोर्ट 60 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है और यह धार्मिक नगरी को देशभर से बेहतर रूप से जोड़ेगा. सतना एयरपोर्ट, 37 करोड़ की लागत से निर्मित किया गया है. यह एयरपोर्ट विन्ध्य क्षेत्र के पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र को नई उड़ान देगा. नमामि क्षिप्रा परियोजना के अंतर्गत 778 करोड़ के घाटों और कार्यों का भूमि-पूजन पीएम मोदी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत क्षिप्रा नदी पर 778.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले घाटों का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे. इसके साथ ही 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के बैराज, स्टॉप डैम और वेटेड कॉजवे निर्माण कार्य भी शुरू होंगे. यह कार्य धार, उज्जैन, इंदौर, देवास और अन्य जिलों में किए जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button