ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान-लोगों से मिल रहे फीडबैक पर कांग्रेस भवन में मंथन

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की लोगों को जानकारी देना और उनसे फीडबैक लेने का निर्देश पीसीसी अध्यक्ष ने दिया था। इसी तर्ज पर अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से जानकारी भी जुटाई जा रही है। बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने कांग्रेस भवन में पदाधिकारियों की बैठक ली। यह बात सामने आया कि राज्य शासन की योजनाओं को लोग सराह रहे हैं और संतुष्ट भी हैं। दिग्गज कांग्र्रेसी नेताओं ने इस अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और लोगों के बीच शासन की योजनाओं का जमकर प्रसार प्रसार करने की रणनीति बनाई है। आने वाले दिनों में इसका असर भी दिखाई देगा।

शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुस्र्आत 26 जनवरी से की गई है। अभियान को दो महीने होने जा रहा है। इस दौरान ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्ष की अगुवाई में अभियान चलाया जा रहा है। ब्लाक के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक पोलिंग बूथों में पदयात्रा की जा रही है। पदयात्रा के दौरान कांग्र्रेस के पदाधिकारी व दिग्गज नेता बूथ में रहने वाले एक-एक लोगों के घ्ार जा रहे हैं,उनसे संपर्क कर रहे हैं और राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। यह भी पूछे रहे हैं कि उनको किन योजनाओं का लाभ मिला है। लाभ से वे कितना संतुष्ट हैं। योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। बीते दो महीने से चलाए जा रहे अभियान की गति और लोगों से मिले फीडबैक की जानकारी लेने बुधवार को कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन में मंथन किया।

90 फीसद बूथों में पदयात्रा पूरी

शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 90 फीसद पोलिंग बूथों में पदयात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन पूरा कर लिया गया है। चर्चा के दौरान पर्यवेक्षक व पदाधिकारियों ने इस बात की जानकारी शहर अध्यक्ष पांडेय को दी। इनका कहना था कि यात्रा पूरी तरह सफल रही। एक-एक लोगों से संपर्क कर उनसे फीडबैक लिया गया है।

इस पर किया फोकस

पदयात्रा में छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों,लोकहित कारी योजनाओं एवं केन्द्र सरकार की विफल आर्थिक नीति के कारण बढ़ती महंगाई,भ्रष्टचार, बेरोजगारी,किसानों की समस्या को लेकर जनता का ध्यान आकर्षित कराया है। इस अवसर पर अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, यात्रा प्रभारी चंद्रप्रकाश वाजपेयी, राजेश पांडेय,राकेश शर्मा, विष्णु यादव, ऋषि पांडेय, पिंकी बतरा,समीर अहमद,नसीम खान,अरविंद शुक्ला,विनोद साहू, मोती ठारवानी,तजम्मुल हक,मोह हफ़ीज़,मनोज शर्मा,काशी रात्रे,दिनेश सूर्यवंशी,राजेश ताम्रकार,राज कुमार बंजारे, सन्तोष ठाकुर,मनोज ठाकुर,रितेश राय,राजेन्द्र वर्मा,सुरेंद्र ,वैभव शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button