ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

प्रदेश में बदलेगा मौसम! इन शहरों में झमाझम बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने दी जानकारी

भोपाल। देशभर में मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 31 मार्च से उत्तर पश्चिम, पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होगा। IMD के मुताबिक, कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। बारिश और ओलावृष्टि का ये दौर 01 अप्रैल तक जारी रहने वाला है। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से पहले ही अनुमान लगाया गया था कि 29 मार्च को एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है। जिसके चलते बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम बदला रहेगा। वेदर डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने से जबलपुर, रीवा और शहडोल में हल्की बारिश होगी, जबकि सागर-नर्मदापुरम संभाग में भी असर रहेगा। यहां 30 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने-चमकने की संभावना है।

 पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार से ही शुरू हो गया। भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रहे। रीवा, खजुराहो, नौगांव, उज्जैन में हल्की बारिश हुई। जबलपुर में तो रात में तेज बारिश हुई। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इसका असर लगभग आधे एमपी पर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 30 मार्च से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया। इसका असर पूरे प्रदेश पर है। 31 मार्च को भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। गरज-चमक की स्थिति भी बनेगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और गर्मी का असर तेज होगा।

नर्मदापुरम और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली के गिर सकती है। वहीं, यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। रीवा, शहडोल और जबलपुर में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। यहां हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हवा की रफ्तार 50Km प्रतिघंटा तक रहेगी।

छत्तीसगढ़ मौसम का हाल

आज छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग और उसके आसपास के हिस्सों में मौसम विभाग ने आज ओला पड़ने से लेकर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यहां तेज अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। दरअसल, तमिलनाडु से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका बनी हुई है जिसके प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है । इसी के प्रभाव से रायपुर में भी बारिश हुई है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के मुताबिक आज और कल उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद एक-दो दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। चुकी राजस्थान के ऊपर भी एक चक्रवातीय सिस्टम बना हुआ है। इसके गुजरने से भी छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा में बदलाव होगा। और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने क चलते 3 या 4 अप्रैल के बाद फिर से प्रदेश में बारिश की स्थिति बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button