सदन में फिर गूंजेगा अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा, भाजपा ला सकती है स्थगन प्रस्ताव

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज भी सदन में हंगामे भरी कार्यवाही देखने को मिल सकती है। विपक्ष पिछले दो दिनों से लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। वहीं, आज फिर से सदन में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे को लेकर विपद्वा स्थगन प्रस्ताव ला सकती है।
वहीं, मुख्यमंत्री और दो मंत्री सदन में विभिन्न पत्र रखेंगे। ध्यानाकर्षण में गौरेला पेंड्रा के मार्कफेड के अधिकारियों के अनियमितता, घरघोड़ा आबंटित कोल ब्लाक में ग्राम बजमुड़ा के किसानों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजा के वितरण में अनियमितता का मामला गूंजेगा ।
सदन में आज डॉ के के धूर्व और नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल मामला भी गूंजेगा। सदन की कार्यवाही के दौरान 3 शासकीय संकल्प भी पारित किए जाएंगे और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। बता दें कि इससे पहले बजट सत्र के दूसरे दिन सरकार ने अनुपूरक बजट पास कराया। वहीं, कल भी अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला।




