ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
व्यापार

होली से पहले जनता को मिली बड़ी राहत! यहां बिक रहा सबसे सस्ता पेट्रोल, डीजल में भी राहत

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। आज जारी हुए कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों में क्रूड ऑयल प्राइस में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज ब्रेंट क्रूड के भाव में 1.27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन इसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं हुआ है।

बता दें सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी की। जिसमें कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीलज के दामों में तेजी देखने को मिली। इधर छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। देश के चार महानगरों में भी कीमतों में किसी तरह के बदलाव नहीं हुए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिसंबर के पहले महीने में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश समेत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी वाहन ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के तजा रेट

  • दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये-डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये-डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये-डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये-डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा- पेट्रोल 96.65 रुपये-डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद- पेट्रोल 96.58 रुपये-डीजल 91.31 रुपये प्रति लीटर
  • पटना- पेट्रोल 108.71 रुपये-डीजल 94.09 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 96.89 रुपये-डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

    नहीं हुआ कीमतों में बदलाव

    Petrol-Diesel Price Today : सरकारी कंपनियों द्वारा जारी की गई नई कीमतों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

    ऐसे घर बैठे चेक करें तजा रेट

    राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button