‘नक्सलवाद को लेकर हमनें भी बदली है रणनीति, लगा रहे अंकुश…’ केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का बयान

रायपुर। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। उन्होंने नक्सलवाद पर कहा कि नक्सल उन्मूलन के लिए सभी के साथ अच्छा कोआर्डिनेशन है। 2014 के बाद छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी जगहों में हिंसा में कमी आई है। नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलवाद को लेकर हमनें भी रणनीति बदली है। यह उजागर नहीं की जा सकती है। हमारे PM, गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद पर अंकुश लगा है, और ये दिख भी रहा है।
वहीं उन्होंने हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं का प्रयोग धड़ल्ले से किया और गृह मंत्री ने भी क्षेत्रीय भाषाओं को महत्व दिया है। यही वजह है कि भाषाओं की कटुता दूर हुई है।
देश की भाषा के प्रचलित शब्दों का समावेश हिंदी शब्द सिंधू में होना चाहिए। पहले देश की छवि कमजोर देश के रूप में थी अब सशक्त देश के रूप में है। अब दुनिया को लगने लगा है कि जब उन्हें जरूरत होगी तो भारत खड़ा रहेगा। भारत को किसी से कोई खतरा नहीं है।




