ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मुख्य समाचार

भोपाल में सभी सरकारी छुट्टी निरस्त, ऑफिस खुलेंगे, कर्मचारी उपस्थित रहेंगे: कलेक्टर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर दिया है कि भोपाल जिले के सभी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है और सभी प्रकार के सरकारी अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। छुट्टी के दिन भी भोपाल में सरकारी ऑफिस खुले रहेंगे। यह कार्रवाई लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए लागू हुई आदर्श आचरण संहिता के तहत की गई है। भोपाल के संभागीय जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर जिले में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों के अवकाश पर निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रतिबंध रहेगा। लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत भोपाल जिले में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी के किसी भी प्रकार के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। सभी प्रकार के अवकाश निर्वाचन कार्य संपन्न होने तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति से ही स्वीकृत किये जाएंगे। सरकारी काम से भी भोपाल के बाहर नहीं जा सकते कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहेगें तथा सार्वजनिक अवकाशों में भी उनके कार्यालय खुले रहेगें। यदि शासकीय कार्य से मुख्यालय से बाहर जाना है तो उसकी अनुमति भी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त करेगें। ऐसे कर्मचारी जो निर्वाचन आचार संहिता प्रारंभ होने के पूर्व ही अवकाश पर है उनके अवकाश प्रकरण जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत करें एवं जो कर्मचारी मेडिकल अवकाश पर है उनके अवकाश मेडिकल बोर्ड की स्वीकृति उपरांत ही मान्य किये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button