ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

बेलगाम भागते ट्रक ने सीआरपीएफ के वाहन को मारी टक्कर दो गंभीर

मंडला । जिले के बिछिया के भीड़ भरे बाजार में nh-30 राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते अनियंत्रित ट्रक ने सीआरपीएफ के जवानों से भरे वाहन को जोरदार टक्कर मारी और उसे 10 मीटर दूर तक घसीटते ले गया। सीआरपीएफ के वाहन में जवान भी सवार थे। दूर तक घिसटता सीआरपीएफ का वाहन डिवाइडर को तोड़कर पलट गया‌। अनियंत्रित ट्रक यहां रुका नहीं बल्कि उसी गति से आगे भागता हुआ सड़क किनारे खड़े 25 से 30 मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए दो ऑटो रिक्शा को भी अपनी चपेट में लिया।

इस दौरान अपनी मां की गोद में सवार 15 महीने का शिशु और एक अन्य 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है जबकि दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ के 8 जवानों को बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है बेलगाम भागते ट्रक के पहिए में फंसे हुए मोटरसाइकिलों के कारण ट्रक बिछिया थाना के ठीक सामने जाकर रुका। ट्रक में इमारती लकड़ी लदी हुई थी। पुलिस ने आनन-फानन में गंभीरों को अस्पताल पहुंचाया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है

Related Articles

Back to top button