ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

कमल नाथ पर आता है तरस उम्र का असर दिखने लगा – शिवराज

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ द्वारा विधायकों के बारे में दिए गए बयान को लेकर भाजपा चौतरफा हमलावर है। इसी को लेकर अब सीएम शिवराज ने भी कमल नाथ हमला बोला है। बुधवार सुबह नियमित पौधारोपण के पश्‍चात सीएम शिवराज ने मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान कहा कि मुझे कमल नाथ जी पर तरस आता है। कई बार लगता है उम्र अब हावी हो रही है। अब वह कहते हैं कि विधायकों की कोई कीमत नहीं होती। लोकतंत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधि की हैसियत भी संविधान में बताई गई है, और कांग्रेस की यह भी जानती है कि मुख्यमंत्री विधायक ही चुनते हैं।

कांग्रेस का भगवान ही मालिक

शिवराज ने इसी बहाने कमल नाथ को उनकी सरकार गिर जाने की याद दिलाई और कहा कि वे पहले भी कहते थे कि मुझे जरूरत नहीं है तो लोग निकल कर आ गए। अब फिर अभी से कह रहे हैं मुझे जरूरत नहीं है, जाओ जहां जाना हो। अपने आप को कहलवाते हैं भावी मुख्यमंत्री, अवश्यंभावी सीएम और कहते हैं विधायकों की जरूरत ही नहीं है। अब कांग्रेस का भगवान ही मालिक है जिसका नेता कह रहा हो मुझे जरूरत ही नहीं है। यह उनका अहंकार भी है।

कमल नाथ हो भी नहीं सकते मामा, किसान या चाय वाले

शिवराज ने कहा कि पता नहीं कमल नाथ क्या-क्या बोलते हैं। उन्‍होंने मंगलवार को कहीं कहा कि न मैं चाय बैचने वाला हूं, न मैं मामा हूं। मामा तो आप हो ही नहीं सकते। मामा तो वह होता है जिसके दिल में बहनों और बेटियों के लिए इज्जत होती है। तुम किसान हो नहीं सकते, क्योंकि तुमने किसानों के वादे कभी पूरे नहीं किए कर्जमाफी का वादा करके मुकर गए। माटी की सौंधी सुगंध आज जानते नहीं हो। चाय वाला तो कोई गरीब ही हो सकता है। सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा होकर कारपोरेट राजनीति करने वाले और मौका मिलते ही पूरे प्रदेश को लूटने वाले कैसे चाय वाले हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button