ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

राहुल गांधी के मामले में नरोत्तम मिश्रा ने साधा कमल नाथ पर निशाना

भोपाल । मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो कमल नाथ जी वचन के पक्के नहीं हैं लेकिन राहुल गांधी से दुश्मनी को लेकर वचन के पक्के हैं और वह इसे आज तक निभा भी रहे है। राहुल के साथ नहीं तो नहीं।

मिश्रा ने कहा कि कमल नाथ जी वैसे तो वचन के पक्के नही है ,चुनाव पर उनके द्वारा दिए गए लगभग एक हज़ार वचनों में उन्होंने कितने निभाए यह सब जानते हैं।

उन्‍होंने कहा कि सब जानते हैं कि आयटम शब्द बोलने पर राहुल गांधी के कहने के बाद भी कमल नाथ जी ने माफी नही मांगी थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी यह कह कर परोक्ष रूप से विरोध किया था कि हम तो साठ दिनों से इस यात्रा के कारण मर रहे हैं। नाथ राहुल गांधी जी की सदस्यता जाने पर दिल्ली में बुलाई गई बैठक में शामिल तक नही हुए। सदयस्ता जाने के विरोध में पार्टी द्वारा भोपाल में किए सत्याग्रह में भी शामिल होना उन्होंने जरूरी नहीं समझा। यह सब घटनाएं तो यही बताती हैं कि राहुल जी से उनके मनभेद थे और अभी भी हैं। लगता तो ऐसा ही है कि वह दुश्मनी का वचन पूरी तरह निभा रहे हैं और आगे भी निभाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button