ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर युवती से एक लाख की ठगी

भोपाल। एक कारोबारी की बेटी के साथ शातिर ठग ने निवेश करने पर ब्याज के रूप में ज्यादा लाभ कमाने का लालच देकर ठगी कर दी। आरोपित ने फरियादी को टेलीग्राम पर लिंक भेजकर खाते में रुपये ट्रांसफर कराए, इसके बाद आरोपित ने निवेश की रकम पर न तो ब्याज दिया और न ही रकम लौटाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एसआइ देवेन्द्र साहू ने बताया कि चित्तोड़ काम्प्लेक्स एमपी नगर जोन-1 निवासी वंदना शर्मा (29) निजी जाब करती हैं। उसके पिता कारोबारी हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक टेलीग्राम ग्रुप में ज्वाइन हुई थी। इस ग्रुप में सभी मेंबर को निवेश करने का टास्क दिया जाता था। जिसके तहत निवेश की गई रकम पर अधिक ब्याज देने को कहा जाता था। यानी एक हजार रुपये निवेश करने पर ब्याज के साथ दो हजार रुपये दिए जाते थे। युवती ने भी ऐसा ही किया। उसने टेलीग्राम आइडी उपयोगकर्ता के कहने पर गत 11 फरवरी से 16 फरवरी के बीच अलग-अलग समय में टेलीग्राम भेजी गई लिंक के माध्यम से जालसाज के खाते में कुल एक लाख 12 हजार रुपये जमा करा दिए। बाद में आरोपित और ज्यादा निवेश करने को कहने लगा। इस पर युवती को ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर क्राइम में शिकायत की। पुलिस ने एफआइआर दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button