ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

Corona Returns: महाराष्ट्र में फिर दोगुनी हुई कोरोना की रफ्तार 24 घंटे में डबल केस 2 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेज गति से बढ़ने लगे हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि बीते 24 घंटे में कोरोना के केस दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में दो लोगों ने कोरोना महामारी से अपनी जान भी गंवा दी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 1.48 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

मंगलवार को मिले 155 कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 155 नए केस मिले हैं, वहीं इससे पहले सोमवार मात्र 61 कोरोना संक्रमित मिले थे। 24 घंटे में ही दोगुना से ज्यादा संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 81,38,653 केस मिले हैं।

पुणे इलाके में मिले 75 नए केस

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के पुणे इलाके में कोरोना के 75 नए केस मिले हैं, वहीं मुंबई में 49, नासिक में 13, नागपुर में 8 और कोल्हापुर में 5 केस सामने आए हैं। इसके अलावा औरंगाबाद, अकोला में 2-2 और लातूर में 1 केस मिला है। जिन दो मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण की हुई है, वे दोनों ही पुणे सर्किल के रहने वाले हैं।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 68 मरीज ठीक

हालांकि महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना से 68 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 79,89,565 मरीज ठीक हो चुके हैं और 662 एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस पुणे में 206 हैं और इसके बाद मुंबई में संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5,166 कोरोना टेस्ट किए गए।

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 402 केस मिले हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी अब बढ़कर 3903 हो गई है। इससे पहले 13 मार्च को देश में 444, जबकि 12 मार्च को 524 केस मिले थे। 11 मार्च को 456 और 10 मार्च को 440 केस मिले थे। आपको बता दें कि बीते एक माह से इन्फ्लूएंजा संक्रमण के कारण भी सर्दी खांसी बुखार के मामले बढ़े हैं, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button