ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

CM शिवराज सिंह आज लांच करेंगे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, जन्मदिवस पर आज प्रदेशभर में मुख्यमंत्री करेंगे पौधारोपण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 5 मार्च को 64 वां जन्मदिन है। मध्य प्रदेश का नगरीय निकाय विभाग सीएम शिवराज सिंह चौहान को तोहफा देने जा रहा है। यह तोहफा शिव वाटिका के रूप में होगा। प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में शिव वाटिका बनाई जा रही है, जिनमें रविवार को पौधरोपण किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रदेश की शिव वाटिका में 23 हजार 360 पौधे रोपे जाएंगे। सुबह 8 बजे से सभी नगरीय निकायों में पौध-रोपण शुरू होगा। शिव वाटिका में दोपहर 12 बजे CM शिवराज पौधारोपण करेंगे। कालीबाड़ी (अवधपुरी) के पास शिव वाटिका में पौधारोपण होगा।

राज्य सरकार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना आज विधिवत लांच कर रही है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महिला शौर्यादल, स्व-सहायता समूह, जन अभियान परिषद से जुड़ी महिलाएं और महिला जनप्रतिनिधि सहित प्रदेशभर से एक लाख महिलाओं के आने की उम्मीद है।

यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ महिलाओं के योजना के प्रपत्र प्रतीक स्वरूप भरवाएंगे। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं लाड़ली बहना योजना पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं दूरदर्शन, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम को ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर तक दिखाया जाएगा। यहां योजना की थीम पर एक गीत भी लांच किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button