ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
दिल्ली/NCR

लड़की से दोस्ती को लेकर हुआ विवाद, युवक पर डाला पेट्रोल और लगा दी आग

राजधानी दिल्ली| राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो युवकों ने एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लड़की से दोस्ती को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दिल्ली के छावला इलाके में लड़की से दोस्ती को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई। जलते हुए युवक ने एक आरोपी को दबोच लिया। इससे दोनों झुलस गए।

दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित युवक के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल युवक की पहचान कश्मीरी कॉलोनी, प्रेम नगर निवासी दीपांशु (23), जबकि झुलसे आरोपी की पहचान खैरा गांव निवासी टीटू के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि गैस गोदाम के पास एक लड़के पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में पता चला कि घटना में दो युवक दीपांशु और टीटू झुलसे हैं।  अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि दोनों को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां जाने पर डॉक्टरों ने पीड़ितों को बयान देने के स्थिति में होने की बात बताई। दीपांशु ने आरोप लगाया कि टीटू और उसके परिचित कालू ने आग लगाई है।
कालू ने उसपर पेट्रोल छिड़का जबकि टीटू ने उसपर लाइटर फेंक दिया। उसके कपड़े में आग लगने के बाद उसने टीटू को भी पकड़ लिया। जिसमें दोनों झुलस गए।

छानबीन के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक लड़की से टीटू की दोस्ती है और इसी दोस्ती को लेकर उसका दीपांशु से विवाद हो गया था। दीपांशु के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

Related Articles

Back to top button