ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

अज्ञात वाहन ने ट्राईसाइकिल सवार दिव्यांग युवक को रौंदा मौके पर मौत

डिंडौरी। कोतवाली अंतर्गत मंडला बाईपास में वेयर हाउस के सामने शुक्रवार की दोपहर अज्ञात चार पहिया वाहन ने ट्राइसाइकिल सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में 20 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्राइसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

जानकारी में बताया कि दिलीप मालवे पिता महेंद्र सिंह मालवे निवासी ग्राम जमुनिया घर से कटिंग कराने के लिए अपने पिता से पैसे लेकर मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से डिंडौरी के लिए निकला था। दोपहर लगभग ढाई बजे के आसपास बाईपास में वेयरहाउस के सामने अज्ञात चार चका वाहन में ट्राइसाइकिल को रौंद दिया। युवक टक्कर लगने से सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना लगते ही युवक के माता-पिता व परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर परिजन रोते बिलखते नजर आए। अज्ञात वाहन के बारे में पता नहीं लग पाया है। घटना के बारे में पुलिस ने आसपास पूछताछ भी की, लेकिन कुछ पता नही लग पाया।

सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रहीं

गौरतलब है कि जिले में सड़क दुर्घटनाओ में बढ़ोतरी हुई है। प्रतिदिन सड़क हादसे हो रहे हैं। गुरुवार को अलग-अलग तीन सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button