ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

सौतेले बेटे- बहू ने मिलकर की बुजुर्ग मां की मारपीट अस्पताल में भर्ती

श्योपुर। देहात थाना क्षेत्र के बांडीखेड़ा गांव में सौतेले बेटे- बहू ने मिलकर बुजुर्ग मां के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई । बुजुर्ग महिला को उसकी बहन के लड़के द्वारा अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में अभी तक महिला की तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

जानकारी के अनुसार बांडीखेड़ा निवासी 75 वर्षीय धोड़ा बाई अकेली गांव में रहती है। उसका बड़ा बेटा हरिओम मीणा मुंबई मैं फिल्म में काम करता है जबकि छोटा बेटा नंदू मीणा मां से अलग रहकर श्योपुर में बिजली विभाग में काम करता है। महिला के पति शंभू मीणा की मौत 2 साल पहले हो चुकी है। मंगलवार की शाम जब महिला गांव में घर के बाहर बैठी थी, तभी उसके सौतेले बेटे लख्मी मीणा और बहू राममूर्ति बाई ने दूसरों से उनकी बुराई करने की बात को लेकर बुरी तरह मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। मंदिर पर बैठे गांव के दूसरे लोगों ने महिला को बचाया। इसके बाद पास के गांव में रहने वाला बुजुर्ग महिला की बहन का लड़का उसे अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टरों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि महिला के पति शंभू मीणा ने दो शादी की थी। लख्मी शंकर मीणा पहली पत्नी रामप्यारी बाई का बेटा है। बुजुर्ग महिला ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है।

फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची डायल 100

पीड़िता धोड़ी बाई का कहना है कि, जिस समय उसके सौतेले बेटे बहू उसकी मारपीट कर रहे थे तो उसको बचाने वाला कोई नहीं था इसलिए उसने मदद के लिए डायल 100 पर फोन किया लेकिन डायल 100 नहीं पहुंची।

एक साल पहले भी मारपीट कर निकाल दिया था घर से

बुजुर्ग महिला का कहना है कि एक साल पहले भी के सौतेले बेटे लख्मीशंकर गाली गलौज कर उसे घर से निकाल दिया था, जिसके बाद एक साल तक इटावा राजस्थान में रही थी।

Related Articles

Back to top button