ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
व्यापार

PPF पर सरकार ने नहीं बढ़ाया ब्याज, ऐसे हासिल कर सकते हैं अधिकतम रिटर्न

नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर को बढ़ा दिया गया है। सरकार द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी 10 आधार अंक या 70 आधार अंक (0.10 प्रतिशत से लेकर 0.70 प्रतिशत) की गई है। जिन योजानओं पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई है, उसमें सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम, सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम, मासिक इनकम सेविंग सेविंग, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र और पोस्ट ऑफिस एफडी का नाम शामिल है।

बड़ी बात यह है कि सरकार ने इस बार पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर ब्याज को 7.1 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। आज हम अपनी रिपोर्ट में उस तरीके के बारे में जिसके बाद आप ब्याज न बढ़ने के बावजूद अधिक रिटर्न कमा सकते हैं।

क्या है पीपीएफ? (What is PPF)

पीपीएफ एक केंद्र सरकार की स्कीम है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। इसके बाद आप पांच-पांच साल की अवधि के लिए इसे बढ़ा सकते हैं। अकाउंट 100 रुपये की न्यूनतम राशि से खोल सकते हैं। इस खाते को एक्टिव रखने के लिए एक साल में कम से कम 500 रुपये जमा करने होते हैं। आप किसी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाकर खोल सकते हैं। पीपीएफ पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.50 लाख रुपये तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे करें अपने रिटर्न को मैक्सिमम?

जानकारों का कहना है कि पीपीएफ पर ब्याज को कैलकुलेट 5 तारीख से लेकर महीने की आखिरी तारीख पर खाते में मौजूद मिनिमम बैंलेस के आधार पर की जाती है। इस कारण किसी भी निवेशक को मैक्सिमम रिटर्न पाने के लिए चार तारीख से पहले खाते में पैसा जमा कर देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button