ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

 64 वर्षीय हत्या के भगोड़ा आरोपी बुजुर्ग को पुलिस ने पकड़ा

नई दिल्ली । देश की राजधानी की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 19 साल बाद हत्या के आरोपी विष्णु गार्डन निवासी 64 वर्षीय नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि पश्चिम विहार इलाके में अपने जानकार की पत्नी से रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी को अदालत ने इस मामले में भगोड़ा करार दिया था। स्पेशल सेल डीसीपी राजीव रंजन के अनुसार आरोपी नरेंद्र को पंचकुला हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, 27 अगस्त 2004 में पश्चिम विहार इलाके में एक फ्लैट में महिला की गला घोंटकर हत्या हुई थी। महिला ऑल इंडिया रेडियो में काम करने वाले एक शख्स की पत्नी थी। पश्चिम विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। मृतक के नौकर के जरिए पता चला कि नरेंद्र ने घटना को अंजाम दिया है। उसके बाद से आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित किया।

जांच के दौरान स्पेशल सेल की टीम को नरेंद्र के बारे में पता चला, जो 19 साल से फरार था। पुलिस ने उस पर निगरानी बढ़ाई और उसके परिचितों के जरिए पंचकुला का पता चला। 10 मार्च को टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी सेल्समैन था। वह महिला के पति को 1997 से जानता था। घटना वाले दिन वह महिला के घर पहुंचा। उस समय पति ऑफिस में था। नौकर ने दरवाजा खोला। उसने नौकर को कुछ सामान लेने के लिए बाजार भेज दिया। इसके बाद वह महिला से जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button