ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

चने का बिक्री टेंडर बंद होने की चर्चा से भाव बढ़े मसूर भी तेज

इंदौर। नाफेड की चना खरीद के लिए राज्य सरकार ने आनलाइन पंजीकरण की समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है। चना खरीद की गारंटी के लिए किसानों का आनलाइन पंजीयन 27 फरवरी से शुरू किया गया था और पंजीयन की अंतिम तिथि 15 मार्च तक दी गई थी। इधर, ऐसी चर्चा है कि मध्यप्रदेश में चना बिक्री का आज हुआ टेंडर अंतिम हो सकता है। सभी राज्यों के तहत मध्यप्रदेश में भी सरकारी बिक्री बंद हो जाएगी। इसके चलते इंदौर मंडी में चने में बिकवाल बेहद कमजोर देखने को मिले हैं, जिससे चने की कीमतों में तेजी रही। बुधवार को चना कांटा 100 रुपये बढ़कर 5150-5200 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

दूसरी ओर काबुली चने में लेवाली कुछ कमजोर रहने से भाव में मंदी रही। कंटेनर में काबुली चना 300 रुपये तक टूट गया। कंटेनर में डालर चना (40/42) 11100, (42/44) 10900, (44/46) 10600, (58/60) 8600, (60/62) 8500, (62/64) 8400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोले गए। दूसरी ओर मसूर में जोरदार मांग निकलने और इंपोर्ट कम होने के कारण भाव में तेजी रही। मसूर 100-125 रुपये बढ़कर 5850-5875 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई है। इससे मसूर दाल भी करीब 50 रुपये महंगी हो गई।

हल्की क्वालिटी की तुवर की आवक बढ़ने और दालों में कमजोर मांग के कारण मिलों की तुवर खरीदी कम होने से भाव में गिरावट रही। तुवर में करीब 100 रुपये क्विंटल की मंदी दर्ज की गई। तुवर महाराष्ट्र सफेद 7700-7900 कर्नाटक तुवर 7900-8100 निमाड़ी तुवर 7100-7800 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। वहीं मूंग दाल और मूंग मोगर में मांग अच्छी रहने से भाव में 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई। उड़द, मूंग में कारोबार सामान्य रहा। भाव स्थिर रहे।

दलहन- चना कांटा 5150-5200 विशाल 4800-4900 काबुली बिटकी 6000-6300 मीडियम काबुली 7200-7800 काबुली डालर 8600-9400 मसूर 5850-5875 तुवर महाराष्ट्र सफेद 7700-7900 कर्नाटक तुवर 7900-8100 निमाड़ी तुवर 7100-7800 मूंग 7600-8100 एवरेज 6700-7400 उड़द बेस्ट 7000-7400 मीडियम 5500-6600 हलकी 3000-4000 सरसों 5900-6100 राइडा 4700-4900 रु. क्विंटल ।

दालों के दाम- चना दाल 6400-6500 मीडियम 6600-6700 बेस्ट 6800-6900 मसूर दाल 7400-7500 बेस्ट 7600-7700 मूंग दाल 9650-9750 बेस्ट 9850-9950 मूंग मोगर 10050-10150 बेस्ट 10250-10350 तुवर दाल 8900-9000 मीडियम 9700-9800 बेस्ट 10100-10300 ए. बेस्ट 10600-11400 उड़द दाल 8700-8800 बेस्ट 8900-9000 उड़द मोगर 9600-9700 बेस्ट 9800-9900 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर चावल के भाव- दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11000-12000, तिबार 9000-9500, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4000-6000, बासमती सेला 7500-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4000-4500, परमल 2500-2700, हंसा सेला 2600-2800, हंसा सफेद 2400-2500, पोहा 3800-4200 रु. क्विंटल के भाव बताए गए।

Related Articles

Back to top button