ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक ली करवट बारिश से अगले दो दिनों तक राहत नहीं

भोपाल। मार्च के पहले सप्‍ताह के बाद से मध्य प्रदेश के मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है।मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में लगातार बारिश और आंधी के कारण जान-जीवन व्यस्त हो गया है । मौसम विभाग की तरफ से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि इसी तरह जारी रहेगी। साेमवार की बात करें तो भी कई जिलों में आज भी बारिश और ओलावृष्टि से राहत नहीं मिलने वाली है। अभी भी कई जिलों में सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही बता दें कि मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहडोल संभाग के जिलों समेत बालाघाट, डिंडोरी, मंडला नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिंगरौली, सिवनी में आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम प्रणाली की बात करें तो अफगानिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पश्चिम राजस्थान और कच्छ पर चक्रवाती परिसंचरण तैयार है। जिसके प्रभाव में मध्य प्रदेश के पश्चिम इलाके में बारिश देखने को मिल रही है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

इसके साथ ही बता दें की मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें सागर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी, बैतूल, हरदा, रीवा, सतना में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवायजरी जारी की है। आम जनता के लिए एडवायजरी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

कहां-कितनी बारिश

मंडला 1.57 (बारिश इंच में)

रीवा 0.79

सीधी 0.69

खजुराहो 0.55

दमोह 0.43

रायसेन 0.37

खरगोन 0.34

गुना 0.31

शिवपुरी 0.25

बैतूल 0.24

भोपाल शहर 0.16

उज्जैन 0.15

भोपाल 0.14

उमरिया 0.11

सागर 0.09

नरसिंहपुर 0.07

सतना 0.07

नर्मदापुरम , छिंदवाड़ा, धार 0.03

खंडवा 0.02

सिवनी 0.01

(रविवार को हुई बारिश एमएम में दर्ज की गई)

Related Articles

Back to top button