ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

मकरंद देऊस्कर इंदौर और हरिनारायण चारी मिश्र भोपाल के पुलिस आयुक्त बने

भोपाल। राज्‍य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार मकरंद देऊस्‍कर को इंदौर और हरिनारायण चारी मिश्र को भोपाल का पुलिस आयुक्‍त बनाया गया है।

इससे पहले मकरंद देऊस्‍कर भोपाल और हरिनारायण चारी मिश्र इंदौर पुलिस आयुक्‍त का पदभार संभाल रहे थे।

योगेश मुदगल को अत‍िर‍िक्‍त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्‍यालय बनाया गया है। जी अखेतो सेमा को अत‍िर‍िक्‍त पुलिस महानिदेशक जेल बनाया गया है।

अनिल कुमार को अत‍िर‍िक्‍त पुलिस महानिदेशक एसआइएसएफ भोपाल और विवेक शर्मा को अत‍िर‍िक्‍त पुलिस महानिदेशक योजना पुलिस मुख्‍यालय भोपाल बनाया गया है।

विवेक शर्मा को अत‍िर‍िक्‍त पुलिस महानिदेशक योजना मुख्‍यालय और दीपिका सूरी को अत‍िर‍िक्‍त पुलिस महानिदेशक प्रशासन पुलिस मुख्‍यालय बनाया गया है।

प्रमोद वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन और अभय सिंह को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल देहाती जोन बनाया गया है। अनुराग को पुलिस महानिरीक्षक गुप्‍त वार्ता और इरशाद वली को पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद जोन बनाया गया है। सुशांत कुमार सक्‍सेना को पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button