ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

महिला को चाकू मारने वाले दूसरे आरोपित की तलाश में लगी पुलिस

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में 55 वर्षीय महिला को चाकू मारने वाले दूसरे आरोपित की तलाश में पुलिस लगी है। एक आरोपित पहले ही पकड़ा जा चुका है। जिससे पूछताछ चल रही है। इसकी गिरफ्तारी पुलिस आज दर्शाएगी। इस मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। जबकि पूर्व में सामान्य धाराओं में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की थी। इसकी वजह- एमएलसी के आधार पर धाराएं लगाने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही थी। हालांकि रात में इसमें हत्या की धारा बढ़ा दी गई और एक आरोपित पकड़ भी लिया।

उपनगर ग्वालियर में रहने वाली 55 वर्षीय महिला पर पड़ोस में रहने वाले मोहन कुशवाह और उसके भाई खेमचंद्र कुशवाह ने चाकू से हमला कर दिया था। महिला अपने घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी उस पर हमला कर दिया। जब उसके भतीजी और भतीजा बचाने आए तो आरोपितों ने इन्हें भी नहीं छोड़ा। इन पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इस मामले में पुलिस ने साधारण धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली थी। इसके चलते आरोपितों को जमानत मिल गई। जैसे ही महिला की हालत बिगड़ी तो पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई, जब महिला की मौत हो गई तो रात में हत्या की एफआइआर दर्ज की। पुलिस ने आनन-फानन में मोहन को पकड़ भी लिया। अब पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश कर रही है। सीएसपी संदीप मालवीय का कहना है- जल्द ही दूसरे आरोपित को भी पकड़ लिया जाएगा।

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने दिया जेयू रजिस्ट्रार को ज्ञापन

जीवाजी विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की जानकारी मांगने के लिए जेयू के कुलसचिव राजेंद्र कुमार बघेल को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष ने उक्त ज्ञापन के माध्यम से जेयू के कुलसचिव से रिक्त पदों की जानकारी देने और उन पदों पर जेयू में काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने जेयू को उक्त जानकारी तीन दिन में मुहैया करवाने की बात कही है, साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा।

Related Articles

Back to top button