ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में 34 चित्रों में दिखाया गोरैया का संसार

भाेपाल।“लाइफ आफ हाउस स्पैरो” का आयोजन क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में किया जा रहा है। प्रदर्शनी में भोपाल के 23 फोटोग्राफर्स की 34 फोटोज को प्रदर्शित किया गया है। इन फोटोज में गोरैया पक्षी के जीवन के अनेक पहलुओं को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें बच्चों की देखभाल, नीड़न की तैयारी, भोजन ढूंढना, प्रजनन, गोरैया संरक्षण हेतु आम जन के प्रयास आदि कई विषय शामिल हैं।

शनिवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ अरविंद पुरोहित, विशेष कर्तव्य अधिकारी राजभवन भोपाल द्वारा किया गया। इस फोटो प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों में गोरैया पक्षी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। फोटो प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर डा. मनोज कुमार शर्मा ( प्रभारी वैज्ञानिक, क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, भोपाल), डा. बिनिश रफत एवं मानिक लाल गुप्ता (वैज्ञानिक- सी, क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, भोपाल), शिल्पी दिवाकर प्रोटोकाल अधिकारी राजभवन, मो.खालिक एवं डा संगीता राजगीर (भोपाल बर्ड्स) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इन फोटोग्राफर्स के चित्र शामिल

प्रदर्शनी में जय त्रिपाठी, लुबना रशीद, जीतेंद्र सिंह किरार, मीनू शर्मा, यास्सेर अली शेख, विश्वा मोहन खरे, अपूर्व लक्ष्मी, कर्नल प्रशांत निकम, कुलदीप लोधी, अशोक बथरी, पराग वत्स, क्षितिज पटले, सलील जैन, समीर खान,योगेश मोरे, मिर्ज़ा अल्ताफ बैग, रौनक दोषी, स्मिता राजपूत, अरन्या आनंद, मितुल तिवारी, अनन्या राव, इशिता शर्मा, देविका राघवे और अबरार खान की फोटो प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी 18 से 30 मार्च तक सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक देखी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button