ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री का आगमन 20 को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसपी

जबलपुर। 20 मार्च को मुख्यमंत्री शिविराज सिंह चौहान जबलपुर के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक शनिवार को बरगी नगर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बरगी नगर स्थित हैलीपैड व प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री चौहान 20 मार्च को बरगी नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पुलिस अधीक्षक बहुगुणा ने कहा कि कार्यक्रम स्थल के आसपास ऊंचे भवनों से भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर-यातायात प्रदीप कुमार शेंडे, सीएसपी कैंट-बरगी शशांक, एसडीएम जबलपुर पीके सेनगुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज परमार, थाना प्रभारी बरगी लक्ष्मण झारिया, चौकी प्रभारी बरगी नगर आशुतोष मिश्रा सहित पीडब्ल्यूडी तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

जिले के साढ़े सात हजार बच्चों को मिली सवा तेइस करोड़ की छात्रवृत्ति

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले के महाविद्यालयीन बच्चों को पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के रुप में 23 करोड़ 38 लाख से अधिक की राशि का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बुरहानपुर से सीधा-प्रसारण के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों से सीएम एक साथ जुड़े।कलेकट्रेट स्थित एनआईसी में हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जिले के तमाम संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों के कुछ विद्यार्थी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डिजिटल भुगतान प्रणाली का उपयोग करते हुए एक क्लिक से लगभग दो लाख नब्बे हज़ार अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को तीन सौ करोड़ रुपये वितरित किए। ये राशि संबंंधित हितग्राही विद्यार्थियों के व्यक्तिगत खाते में भेजी गई। इसमें से जबलपुर जिले के 7,625 अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को तेईस करोड़ उनतालीस लाख अड़तीस हज़ार नौ सौ बत्तीस रुपये का भुगतान किया गया।

Related Articles

Back to top button