ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

दूसरी शादी की बात पर पति ने पत्नी और बेटी पर किया छुरे से किया हमला

नागदा जंक्शन। दो बेटियां होने के बाद पत्नी ने तीन वर्ष पूर्व पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कराया था। इसके बाद से ही दोनों अलग रह रहे थे। पति के दूसरी शादी करने की जानकारी मिलने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। पति ने तरबूज काटने के छुरे से पत्नी व बेटी पर हमला कर दिया। उपस्थित लोगों ने बीचबचाव किया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

दहेज प्रताड़ना की धारा में केस दर्ज

राजीव कालोनी निवासी अब्दुल रजाक की दो बेटियां हैं। वह पत्नी सलमा से दहेज की मांग कर मारपीट करता था। वर्ष 2020 में सलमा ने अब्दुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना की धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया था।

तरबूज काटने के चाकू से हमला

तब से ही पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। अब्दुल फल का ठेला लगाता है। शुक्रवार को पत्नी सलमा को जानकारी मिली की अब्दुल दूसरी शादी कर रहा है। इसे लेकर सलमा व अब्दुल में विवाद हुआ। इसमें अब्दुल को खरोंचे आई। इसके बाद उसने तरबूज काटने के छुरे से पत्नी व बेटी पर हमला कर दिया।

गतिरोधक लगाने की मांग

उन्हेल। ग्राम कड़ियाली में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से रोड किनारे बैठी दो गायें हादसे का शिकार हुई। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें एक स्कूली छात्र बाल-बाल बचा, क्योंकि गांव सड़क के एक तरफ है और सड़क के दूसरी तरफ स्कूल है। इस मार्ग पर आए दिन डंपर तेज रफ्तार से निकलते हैं। ग्रामीणों द्वारा कई बार आला अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं और गांव में तीन से चार जगह गति अवरोधक की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया है। गजराज सिंह गोयल, जसवंत सिंह गोयल, दातार सिंह गोयल, अंतर सिंह मकवाना, पूर्व सरपंच भगवती लाल, रामलाल मालवीय आदि ने कड़ियाली में अतिशीघ्र गति अवरोधक लगाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button