ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
टेक्नोलॉजी

PhonePe ने सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC के लिए पेश किया नया ऐप, Pincode इन मायनों में होगा खास

नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट के लिए लिए इस्तेमाल होने वाले पॉपुलर प्लेटफॉर्म फोनपे ने एक नए ऐप की पेशकश रखी है। कंपनी ने यूजर्स के लिए एक नए ऐप Pincode का एलान किया है। यह ऐप सरकार के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए लाया गया है। फोन पे के नए ऐप को लेकर कंपनी के फाउंडर और सीईओ समीर निगर ने कुछ जानकारियां साझा की हैं।

शुरुआती फेज में केवल इस शहर के लिए पेशकश

फोन पे के फाउंडर और सीईओ समीर निगर ने बताया है कि कंपनी का नया ऐप फिलहाल शुरुआती फेज में बेंगलुरु के लिए लाया गया है।

बाद में इस ऐप की उपलब्धता को दूसरे शहरों तक भी बढ़ाया जाएगा। हालांकि, इसके लिए कंपनी चाहती है कि ग्राहकों द्वारा इस ऐप का इस्तेमाल एक सफल कदम हो और यह 10 हजार ट्रांस्जेक्शन पर डे का आकंड़ा छुए। कंपनी द्वारा लाया गया नया शॉपिंग ऐप सात सालों में दूसरा ऐप है।

किन सुविधाओं के साथ हो रहा पेश

कंपनी का कहना है कि यूजर्स की अपेक्षाओं को देखते हुए एक अलग ऐप को पेश किया जा रहा है। इस ऐप पर यूजर्स के लिए ग्रोसरी, फूड, फॉर्मा, होम डेकोर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। सरकार के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रिटेलर्स इस ऐप को जॉइन कर सकेंगे।

ओनडीसी क्या है, कैसे करता है काम

दरअसल ओनडीसी डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क कंपनी है। आज के समय में यूजर्स की जरूरत और सुविधा को देखते हुए कई ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियां काम करती हैं। इनमें फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, अमेजन जैसी कंपनियों से हर कोई परिचित है।

घर बैठ कर ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने यह सुविधा हर किसी को लुभाती है। यही वजह है कि देश की केंद्र सरकार ने भी इस क्षेत्र में अपना एक प्लेटफॉर्म पेश किया है। दरअसल इस ई कॉमर्स कंपनी को केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (ministry of commerce and industry) के अंतर्गत एक विभाग की पहल से लाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button