ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

उज्जैन दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को लूटने वाले तीन बदमाश इंदौर से गिरफ्तार

उज्जैन। इंदौर गेट स्थित होटल कलश में यात्रियों को पिस्टल अड़ाकर सोने के जेवरात व नकदी रुपये लूटने के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने के लिए भागदौड़ के दौरान तीनों को चोट लगी है। तीनों इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश हैं। एक आरोपित पर 25 केस दर्ज हैं।

आइडी चेक करने के नाम पर अंदर घुसे

एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि इंदौर गेट स्थित होटल कलश में रविवार तड़के करीब चार बजे तीन बदमाश घुसे और काउंटर पर सो रहे कर्मचारी कुंदन निवासी बसंत विहार के सिर पर पिस्टल अड़ा दी। लुटेरों ने कुंदन के हाथ बांधकर उसे ले गए। इसके बाद कमरा नंबर 205 में ठहरे विदिशा के चंद्रेश लोधी उनकी पत्नी पूजा व साले जितेंद्र को पुलिस बताते हुए आइडी चेक करने के नाम पर अंदर घुस गए। इसके बाद चंद्रेश व उसके साले जितेंद्र पर चाकू और पिस्टल अड़ाकर उनसे दो सोने की चेन, कान के टॉप्स व चार हजार रुपये छीन लिए थे। इसके बाद बदमाशों ने कमरा नंबर 101 नंबर में ठहरे दिल्ली के यात्री मनीष कुमार उनके पिता सुनील कुमार तथा बहन शिवानी पर चाकू व पिस्टल अड़ाकर कर दो सोने की चेन तीन अंगूठी व 19 हजार रुपये छीनकर चले गए थे।

लुटेरे पुलिस को देख भाग रहे थे

मंगलवार को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि बड़नगर रोड पर धरमबड़ला में एक कार को दो युवक धक्का लगा रहे है। कार का उपयोग लूटकांड के दौरान किया गया था। इसके आधार पर पुलिस धरमबड़ला पहुंची तो लुटेरे पुलिस को देख भाग रहे थे। पुलिस ने पीछा कर एहसान उर्फ भय्यू पुत्र अनवर खान उम्र 31 वर्ष निवासी तंजीम नगर खजराना इंदौर, तौफिक पुत्र शब्बीर खान उम्र 24 वर्ष निवासी गांधी ग्राम कालोनी खजराना इंदौर तथा आरिफ पुत्र अब्दुल हमीद उम्र 33 वर्ष निवासी हीना कालोनी इंदौर को गिरफ्तार किया है।

भागदौड़ में गिरने से हुए घायल

पुलिस के अनुसार तीनों बदमाश पुलिस से बचने के लिए भाग रहे थे। पथरीला क्षेत्र होने के कारण गिरने से तीनों आरोपित घायल हो गए। तीनों का जिला अस्पताल में उपचार करवाया गया है। पूछताछ में पता चला है कि भय्यू के खिलाफ इंदौर में 25, आरिफ के खिलाफ पांच तथा तौफिक के खिलाफ 12 केस दर्ज है। पुलिस आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी तथा सोने के जेवरात व नकदी बरामद करेगी।

दरगाह के समीप रखी थी कार

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बदमाश रेलवे स्टेशन से आते व वारदात के बाद वापस स्टेशन जाते हुए नजर आ रहे थे। जाते समय बदमाश किसी ट्रेन में सवार नहीं हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो बदमाश नीलगंगा स्थित छुमछुम बाबा की दरगाह के समीप रखी कार में सवार होकर जाते हुए नजर आए थे। बदमाश इंदौर से लाल रंग की कार से उज्जैन आए थे। यहां उन्होंने छुमछुम बाबा की दरगाह के समीप कार रखी और नीलगंगा चौथी एंट्री की और से स्टेशन में घुसे और पटरियां पार कर इंदौरगेट रेलवे स्टेशन से बाहर निकल गए। इसके बाद वारदात कर बदमाश वापस इसी रास्ते से आए और कार में सवार होकर सीधे इंदौर निकल गए। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर तीनों बदमाशों की तलाश शुरू की थी।

Related Articles

Back to top button