ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

रात को कुएं में गिरे तेंदुए को दिन में बाहर निकाला

धार। धार जिले के उमरबन क्षेत्र के ग्राम दसाई में बीती रात एक किसान के खेत में बने करीब 40 फीट गहरे कुएं में एक तेंदुआ भागते हुए अचानक गिर गया। तेंदुआ रात भर कुएं में बनी खो में बैठा रहा।

मंगलवार को जब किसान का बेटा सुबह खेत पर पहुंचा तो उसने कुएं से गुर्राने की आवाज सुनी। इससे वह डर गया । जब उसने कुएं में झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। कुएं में एक तेंदुआ बैठा हुआ था।

इस घटना की सूचना उसने अपने पिता सहित तमाम ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इस मामले की सूचना वन विभाग को दी। इस दौरान तेंदुआ असामान्य हो रहा था। वह अपनी जान बचाने के लिए दहाड़ रहा था।

सूचना के बाद धामनोद से वन विभाग के अमले ने पिंजरा लेकर तेंदुए के बचाव के लिए अभियान की शुरुआत की। टीम ने कुए पर पहुंचकर बड़ी सावधानी से कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की सहायता से पिंजरे को रस्सियों से बांधकर कुएं में 40 फीट गहरे कुएं में उतारा गया।

इससे तेंदुआ तुरंत ही पिंजरे में घुस गया। उसके बाद बड़ी मशक्कत से ग्रामीणों की सहायता से पिंजरे को ऊपर लाया गया। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जमा हो गए थे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू किया गया है। तेंदुआ नर है। इसकी उम्र लगभग 1 वर्ष है। इसे कुएं में गिरने से हल्की चोट आई है। उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button