ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

मानहानि मामले में कल अदालत जाएंगे राहुल गांधी सूरत कोर्ट के फैसले को देंगे चुनौती

राहुल गांधी मानहानि मामले में सजा के खिलाफ सोमवार को सूरत कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं। समाचार एजेंसी ANI ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से जानकारी दी। बताया कि राहुल के कल सूरज जा सकते हैं। यहां मानहानि केस में दो वर्ष की सजा के खिलाफ सत्र अदालत में अपील कर सकते हैं। बता दें 24 मार्च को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। अब ठीक 11 दिन बाद राहुल फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में याचिका लगाने वाले हैं।

मानहानि केस में मिली दो साल की सजा

राहुल गांधी को मोदी सरनेम मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है। जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता को अयोग्य घोषित कर दिया गया। बता दें 2019 में कांग्रेस नेता ने एक भाषण दिया था। जिसके लिए उन्हें सूरत की कोर्ट में दोषी ठहराया गया।

राहुल गांधी पर मानहानि के 5 मामले दर्ज

मानहानि के एक दूसरे मामले में राहुल गांधी को 12 अप्रैल को पटना कोर्ट में हाजिर होना है। आरोप है कि उन्होंने मोदी सरनेम वालों का चोर कहकर अपमान किया था। कांग्रेस नेता पर अलग-अलग प्रदेशों में माहानि के 5 मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामले में सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुना दी है।

Related Articles

Back to top button